देवरियाराजनीतिराज्य

विकसित भारत संकल्प अभियान: भागलपुर में “बदलाव” नुक्कड़ नाटक ने बांधा समां, 25 वर्ष के गौरवशाली कार्यकाल का सजीव चित्रण

स्वाभिमान जागरण, मईल (देवरिया)।

विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल भागलपुर-पैना में एक ऐतिहासिक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के गौरवशाली अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “बदलाव” रही, जिसमें उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद के नए भारत तथा 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश और 2017 के बाद के उत्तम प्रदेश का जीवंत दृश्य भागलपुर चौराहा पर प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और बदलाव की इस कहानी को हर व्यक्ति ने तालियों से सराहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य शिवशंकर जायसवाल, भागलपुर मंडल प्रवासी अभयानन्द तिवारी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीनबंधु सिंह, लार रोड मंडल प्रभारी कन्हैया तिवारी, भागलपुर मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव निषाद, लार रोड मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, मंडल महामंत्री रणविजय सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक अलोक सिंह एवं शेषनाथ तिवारी, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अल्ली चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र जायसवाल सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि विकसित भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button