सलेमपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज

स्वाभिमान जागरण।
मईल ,देवरिया। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सलेमपुर इकाई की एक संगठनात्मक बैठक राज हृदय पैलेस, पडरी गजराज में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 4 नवंबर को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को सफल बनाना रहा। बैठक में पदयात्रा के रूट, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर संपर्क कर लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के इस अभियान से जोड़ें।
बैठक में बताया गया कि उक्त पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।
बैठक में प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, वरिष्ठ नेता मिथिलेश बाबा, मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, लार रोड मंडल प्रभारी कन्हैया तिवारी, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, चंचल बाबा, अमित चौरसिया, बाके मिश्र, निर्मला गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


