उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डीएम और एसपी ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों का लिया जायजा, नकल रोकने के लिए कड़े निर्देश।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को बुद्धा सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

जनपद में परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 4,872 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

 

बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, नकल और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। महराजगंज पुलिस ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!