LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

महंत स्वामी भगवान गिरी को किससे है खतरा? मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, मठ को बचा लो सरकार

नांदेड़ (महराष्ट्र)से लखनऊ पहुंचे भगवान गिरी ने मांगी निशुल्क सुरक्षा

स्वाभिमान जागरण देवरिया

जिले के देवाश्रम मठ लार के महंत पद का विवाद अब और गंभीर हो गया। महाराष्ट्र के नांदेड़ से महंत स्वामी भगवान गिरी लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी जान का खतरा बताते हुए निशुल्क सुरक्षा की मांग करते हुए मठ को बचाने की गुहार लगाई है।

स्वामी भगवान गिरी राज्य अतिथि गृह “सरयू “में ठहरे हैं। आज ही की तारीख में उन्होंने एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री जी के नाम लिखा। जिसमें मठ को बचाने के साथ ही अपने लिए निशुल्क सुरक्षा की मांग की है।

आप सभी को बताते चलें कि महंत स्वामी भगवान गिरी के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी था।अपनी अस्वस्थता के चलते लगभग दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपना शस्त्र लार थाने में जमा कर दिया था। अब यह पता नहीं कि उन्होंने अपनी रिवाल्वर ले ली या अभी थाने में ही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!