लार के दो दरोगाओं व मईल थानेदार ने दिखाई दरियादिली, गरीबों की दिवाली में भरा मिठास
पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण
आज धन की देवी की पूजा होती है। धन की तीन दशाएं होती हैँ, दान -उपभोग और नाश। पुलिस विभाग में कई अधिकारी केवल धनादोहन के लिए बदनाम हैँ। उन्हीं पुलिस विभाग में कुछ ऐसे भी अधिकारी हैँ जो गरीब लोगों के घर पहुंचकर उनके त्यौहार की खुशी बढ़ा देते हैँ, बच्चों में मिठाई और उपहार बाँट कर लोगों की दुआ लेते हैँ।
दीपावली के पावन पर्व पर लार थाना के दो दरोगा और मईल के एक दरोगा गरीबों की खुशी बढ़ाने में चर्चित हो गए। लार कस्बा के चौकी प्रभारी कमलेश यादव, मेहरौना के चौकी प्रभारी विवेक चतुर्वेदी, मईल के थानेदार विकास नाथ ने आज सरकार की मंशा के अनुरूप दलित बस्ती में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के घर पहुंचकर मिठाई, फल, मोमबत्ती बाँट कर लोगों की दुआएं ली।

क्षेत्र के मेहरौना और पटना दलित बस्ती के बच्चों के चेहरों पर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब मेहरौना चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ उनके बीच पहुंचे और उन्हें उपहार वितरित किये। चौकी इंचार्ज के साथ हेड कांस्टेबल नागेंद्र भारद्वाज, मिठाई लाल यादव और प्रकाश पति गौतम पूरी तन्मयता से शामिल रहे। पुलिस के इस संवेदनशील कदम से बच्चों और स्थानीय लोगों की दीपावली बेहद खास बन गई।
उधर कस्बा लार के चौकी प्रभारी कमलेश यादव, दीपक कुमार, विपुल गिरी, राकेश यादव आदि सोनरा बारी में पहुंचकर गरीब लोगों की खुशी बढ़ाने का काम किये।

मईल थाना क्षेत्र के मईल और गोहरिया दलित बस्ती के बच्चों के चेहरों पर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ अपनी पूरी टीम के साथ उनके बीच पहुंचे।
पुलिस टीम ने बच्चों को मिठाई, फल और मोमबत्तियां बांटकर यह साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि अपनों की तरह खुशियां बांटना भी जानती है।
इस नेक पहल में देवराहा बाबा चौकी इंचार्ज केशव राम मौर्य के साथ हेड कांस्टेबल पीयूष कुमार, आशुतोष पाठक, राकेश कुशवाहा और अजीत चौधरी, मयंक मिश्रा पूरी तन्मयता से शामिल रहे।
पुलिस के इस संवेदनशील कदम से बच्चों और स्थानीय लोगों की दीपावली बेहद खास बन गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की।
#Deoria
Police



