उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चेयरमैन राकेश ने दीपावली पर पत्रकारों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों का किया सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महाराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन पर्व पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बंधुओं, नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं स्वच्छता के प्रहरी सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि

> पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो अपनी कलम से समाज की सच्चाई को उजागर करते हैं। वहीं हमारे सफाई कर्मी व कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं। दीपावली प्रकाश का पर्व है, और आप सभी के सहयोग से ही हमारा नगर रोशन है। आप सभी के सम्मान में यह छोटा सा प्रयास है।समारोह के दौरान सभी सम्मानित जनों ने नगर अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की और कहा कि राकेश जायसवाल द्वारा हर त्योहार पर इस तरह का सम्मान करना एक सराहनीय परंपरा बन गई है, जो आपसी भाईचारे और सम्मान की भावना को मजबूत करती है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासदगण, गणमान्य नागरिक व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनय पाठक, उमाशंकर उपाध्याय, कुलदीप मोदनवाल, रामकृष्ण जयसवाल, प्रमोद, गौरव जायसवाल, जयसिंह , राकेश यादव, शिव श्रीवास्तव, इनमुल्लाह, सौरभ जायसवाल, राकेश अग्रहरी, नितिन कुमार , वेदपुरी, जगदंबा जायसवाल, गौरव जयसवाल, इरफान अहमद, मनोज त्रिपाठी, मोनू दुबे,आरके त्रिपाठी, मधुर श्याम, महेश वर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी दीपक विश्वकर्मा सागर कनौजिया , कासिम समेत सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया राजन चौरसिया सनी रैना सहित समस्त कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button