आलमाइटी मे आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज एवं आलमाइटी प्राइमरी स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।जिसके बाद प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दीपावली पर्व के पूर्व आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ विभिन्न रंगों एवं डिजाइनों से आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं।विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा,कल्पनाशीलता और रचनात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों से विद्यालय परिसर दीपावली के उल्लास और उत्साह से सराबोर हो उठा।सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की छात्राओं ने प्रथम व तृतीय तथा कक्षा 11 की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग में कक्षा 8 B ने प्रथम,कक्षा 8 D ने द्वितीय तथा कक्षा 7 D ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्राइमरी वर्ग में कक्षा 5 B की छात्राओं ने प्रथम व तृतीय स्थान तथा कक्षा 4 B की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जिन्हें स्कूल प्रबंधन की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना ही नहीं बल्कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना और उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना भी है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान, ईश्वर चंद चौरसिया तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


