उत्तर प्रदेशफतेहपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, नानी-नाती घायल

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के पाइंसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (पुत्र छेद्दू पाल) अपनी नानी मैकी देवी को बाइक से किशनपुर थाना क्षेत्र के जमकोइली गांव छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे रक्षपालपुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी खागा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (एमपी 49 जेडके 9117) ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वीरेंद्र कुमार के पैर में चोट आई, जबकि उनकी नानी मैकी देवी के कमर और सीने में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, वीरेंद्र कुमार ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सतपाल सिंह बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है अग्रिम बिधित कार्यवाही कि जाएगी

Related Articles

Back to top button