फ़ौजी पिता ने कहा पैसे से हवाई जहाज की यात्रा की जा सकती, डोली पर तो केवल विवाह में ही चढ़ने को मौका मिलता है
भागलपुर से निकली अनोखी बरात

रविशंकर तिवारी /स्वाभिमान जागरण मईल
फ़ौजी पिता ने बेटे की बरात अनोखी ढंग से सजाई
दूल्हा चढ़ा डोली तो बराती बैलगाडी चढ़े
आधुनिक युग में पुरानी परम्परा की याद हुई ताज़ा
रास्ते में अनोखी बरात देखने के लिए लगी रही भीड़
कहते हैं शादी ब्याह में शौक पूरा होना चाहिए। एक पिता ने अपने बेटे की शादी में न सिर्फ अपना शौक पूरा किया बल्कि अपने बेटे की शादी में बरात इस अनोखे ढंग से सजाया की चारों तरफ चर्चा हो गयी। पिता ने हमारे संवाददाता से अपनी ख़ुशी साझा करते हुए कहा कि पैसा से हवाई जहाज की यात्रा की जा सकती है, लेकिन विवाह में डोली के मजे ही और है.।
अपना आधुनिक शादियों में लग्जरी गाड़ियों और भब्य इंतजामों के बीच लोग बेटे बेटियों की शादी कर रहे हैं। वहीं भागलपुर कस्बे में एक बारात चर्चा का केन्द्र बना है। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे के अभिषेक यादव डोली पर चढ़कर ससुराल चले तो बारात दस बैलगाड़ी के साथ निकाली गई। रास्ते में लोग इस अनोखी बारात को देखने के लिए जुटे रहे। इस सम्बन्ध में दूल्हे के पिता फौज से सेवा निवृत्त विरेन्द्र यादव ने बताया कि विवाह में डोली का शौक ही नहीं हमने अपनी पुरानी परम्परा को पुनर्जीवित किया।
सुनिए वीरेंद्र यादव ने क्या कहा…



