महाराजगंज

गरीब की सेवा ही ईश्वर की सेवा है —-चौकी प्रभारी

अड्डा बाजार, स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा भेडियारी में समाजसेवी बृजेश मद्धेशिया द्वारा हर वर्ष की इस वर्ष भी ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर बहुआर चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने कहा कि गरीबों को खुशी देकर आत्मिक संतुष्टि मिलती है। गरीब की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।जितने गरीब कंबल पाए हैं। अपनी आत्मा से आशीर्वाद देंगे। क्योंकि गरीबों को जब संतुष्टि मिलती हो तो सामाजिक कार्य करने वाले को खुशी प्राप्ति होती है। परमात्मा मानव शरीर में दो प्रकार के भाग दिए हैं। दिल और दिमाग जो दिमाग का प्रयोग करते हैं। उन्हें तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन जो आत्मा की आवाज सुनता है। उसको कभी भी दुख का सामना नहीं करना पड़ता है। मेरा सौभाग्य है कि परमात्मा मुझे इस कार्य के लिए चुन रखा है। गरीबों को सुख के सागर में डूबा रहने के लिए ठंड से मुक्ति कंबल से होती है। आत्मा ही परमात्मा है। इस कड़ाके की ठंड में 101 गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। गरीब कंबल पाकर जब गर्मी पाएंगे तो दिल से दुआ देंगे। इस पुनीत कार्य को करने के लिए इस समाजसेवी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। और हम उम्मीद करते हैं कि इससे समाज में गरीबों के उत्थान के लिए और भी लोगो को आगे आना चाहिए। इस मौके पर मोहनलाल मद्धेशिया, हरिओम पांडेय, राहुल मिश्रा, हरिश्चंद्र चौहान, मुन्ना यादव, रेखा कुशवाहा, रामचंद्र कोटेदार, रामलाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!