अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,खुदकुशी का मामला प्रकाश में।

 

 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज  महराजगंज

थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा कर्महा टोला सोनाडीह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में है। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मिथुन निवासी कर्महवा विशुनपुर थाना पुरन्दरपुर निवासी मिथुन सपरिवार अपने ससुराल ग्राम कर्महा टोला सोनाडीह में बीते काफी दिनों से रह रहा था। सोमवार की देर शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मिथुन नामक युवक का शव उसके ससुराल से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया फंदे से लटकर खुदकुशी का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!