उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर।

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर के चार छठ घाटों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 04 गणेशपुर नगर, वार्ड संख्या 16 लक्ष्मीबाई नगर बनकटी, वार्ड संख्या 08 गांधी नगर स्थित दुर्गा मंदिर, परशुरामपुर तथा वार्ड संख्या 01 अंबेडकर नगर रतनपुर के छठ घाटों का भ्रमण किया गया।

इस दौरान छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, आवागमन तथा व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही घाटों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कहा गया कि छठ पूजा नगरवासियों की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा महापर्व है। हमारा प्रयास है कि सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो, जिससे व्रती माताओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button