उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मे पo जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती को बालदिवस के रुप मे मनाई गई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

 

बृजमनगंज ब्लाक क्षेत्र के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहा में आज 14 नवम्बर 26 को बाल दिवस के रुप मे पo जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई l

चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहा लेहरा बाजार महराजगंज मे बाल दिवस पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती के अवसर पर विद्यालय मे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सर्व प्रथम पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया l जूनियर कक्षा के बच्चो के द्वारा पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता और छोटे बच्चो के द्वारा खेल का आयोजन किया गया l इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह व उप प्रधानाचार्य बेचन यादव, कार्यालय इंचार्ज कुलदीप कुमार, शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेश पाण्डेय, संजय कुमार, शिक्षिका शिवानी शर्मा,जूली गौड़, आस्मिन खातून, सोनिया शर्मा, मनीषा वर्मा, अंजू वर्मा के साथ अन्य विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button