उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज और सिद्धार्थनगर के DM बदले, यूपी में 38 IAS अधिकारियों का तबादला।

गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और शिवशरणप्पा जीएन को मिली महराजगंज की कमान।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शुक्रवार देर रात शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 38 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में पांच जिलों के जिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इसमें महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले भी शामिल हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार, महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का तबादला सिद्धार्थनगर कर दिया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

इस बदलाव के बाद अब दोनों जिलों में नए जिलाधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन स्तर पर किए गए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत एक ही स्थान पर निर्धारित अवधि से अधिक समय से तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी इसके पीछे एक वजह है।

 

प्रशासनिक फेरबदल के बाद महराजगंज और सिद्धार्थनगर में नए जिलाधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button