उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
छठ पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फरेंदा स्थित दुर्गा मंदिर के छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही घाटों तक पहुंचने वाले मार्गो पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा अराजक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जलस्तर और गहराई का आकलन कर संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, तहसीलदार वशिष्ठ और अधिशासी अधिकारी अनुज भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



