उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसपी ने बृजमनगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बुधवार को दोपहर अचानक बृजमनगंज थाने पर पहुंच कर निरीक्षण किए।

अचानक पुलिस अधीक्षक के पहुंचने पर पुलिसकर्मी आनन फानन में कागजों को सही करने में जुट गए।

पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, हवालात, मेस, स्टोर रूम, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, आरक्षी बैरक व निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के जल्द निपटारा करने को कहा। अभिलेखों का अवलोकन करते हुए बेहतर ढंग से रखने का निर्देश दिया। महिला संबंधित अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन संवाद स्थापित कर लोगों को जागरूक करें।जिससे घटनाओं पर अंकुश लगे।

वरिष्ट उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!