LIVE TVउत्तर प्रदेशजयपुरदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

नीट यूजी 2026 में शिवम मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, देशभर में हासिल की 1110वीं रैंक

मठ लार डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा मिश्रा का बेटा है शिवम

 

नीट यूजी 2026 में शिवम मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, देशभर में हासिल की 1110वीं रैंक

छात्र नेता रहे दुर्गा प्रसाद मिश्रा के पुत्र ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
योगेश कुमार /स्वाभिमान जागरण 
लार (देवरिया)। लार क्षेत्र के अमौना गांव निवासी शिवम मिश्रा ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम ने सामान्य वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 1110वीं रैंक हासिल की है।
शिवम , पूर्व छात्र नेता एवं स्वामी देवानंद डिग्री कॉलेज, मठ लार छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मिश्रा तथा अनीता मिश्रा के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शिवम की प्रारंभिक शिक्षा लार में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने जयपुर से प्राप्त की। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
इस सफलता पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य राधाकांत मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा एवं कृष्ण कुमार मिश्रा सहित पूरे परिवार में हर्ष का वातावरण है। वहीं गांव के सतेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, पिंटू मिश्रा, सूर्यप्रकाश, कनक बिहारी, तन्नू मिश्रा, विजय मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, शैलेन्द्र, पशुपति, प्रमोद, मनोज, नीरज सहित अनेक लोगों ने शुभम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्रामीणों ने कहा कि शुभम की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!