उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को मिली इंग्लिश मीडियम की मान्यता।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला बृजमनगंज।

क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बृजमनगंज को शैक्षिक सत्र 2026-27 से इंग्लिश मीडियम में शिक्षण की मान्यता प्राप्त हो गई है। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार ने पत्र विज्ञप्ति जारी कर दी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि सत्र 2026-27 से विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक इंग्लिश मीडियम के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मान्यता से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रबंधक आशीष जायसवाल ने इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी अब कम शुल्क में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे इससे शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाया जा रहा है यह सब योगी सरकार द्वारा दिए गए अनुदान से कराया जा रहा है।विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश जयसवाल प्रबंधक माया जायसवाल उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल विद्यालय की सहयोगी नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने आभार व्यक्त किया l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!