अपराधउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़

गो-तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार, 5 गोवंश बरामद, 

 

गो-तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार, 5 गोवंश बरामद,

स्वाभिमान जागरण, देवरिया

बरहज (देवरिया)। थाना बरहज पुलिस ने अवैध गो-तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 5 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में 16 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर विशुनपुर देवार नदी के किनारे से 2 गाय, 2 बछिया व 1 सांड के साथ अभियुक्त रमाकान्त पुत्र स्व0 मंगरु, निवासी कपरवार घाट को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना में नाम प्रकाश में आने पर 17 जुलाई को बेलडाड़ मोड़ के पास से दूसरे अभियुक्त सुकई साहनी पुत्र बसंत साहनी, निवासी पूर्वी पटेल नगर को भी गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में रमाकान्त ने बताया कि वह गुड्डू उर्फ रमेश यादव व प्रमोद गौंड सहित 4 लोग मिलकर बरसात में सरयू नदी में पीपा पुल हटने पर नाव से गोवंश इकट्ठा कर बिहार ले जाकर वध के लिए बेचते थे।पुलिस ने चारों के खिलाफ थाना बरहज में मु0अ0सं0-259/2026 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रमाकान्त का गोरखपुर के बढ़हलगंज थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। शेष 2 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!