चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 28 मार्च को वादी सुखदेव यादव पुत्र रामनिवास निवासी सिकड़ा कोइलहवा थाना बृजमनगंज ने थाना पर तहरीर दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल UP56AB7784 अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना बृजमनगंज पर धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।पुलिस टीम द्वारा सुरागकसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17 जुलाई समय 04:30 बजे खड़खड़िया थाना बृजमनगंज से अभियुक्त कमलेश पुत्र रामप्रीत पासवान निवासी मोहनपुर पासी टोला पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल UP56AB7784 बरामद की गई।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी उमेश पुत्र लल्लन निवासी मोहनपुर पासी टोला पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर थाना बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सिकड़ा से मोटरसाइकिल चोरी की थी।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव, का0 धीरेन्द्र सिंह यादव, रि0का0 अतुल मिश्रा शामिल रहे।अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


