उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने रविवार को संभाला कार्यभार।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. आईएएस ने रविवार को जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कोषागार में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र

लाभार्थियों तक पहुंचाना और उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराना उनकी प्राथमिकता होगी। जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्य को प्रभावी तरीके से संपन्न कराना भी जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर रहेगा। भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यों में लापरवाही के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से पूरा करने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button