बरगाहपुर चेतरा टोले के लाल अवधेश कुमार चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी।
गांव में खुशी की लहर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
बृजमनगंज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी के 8 पदों का रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें महराजगंज जिले के बरगहपुर ग्राम सभा के चेतरा टोले निवासी अवधेश कुमार चौधरी का चयन हुआ है। बताते चले कि अवधेश एक बेहद गरीब व मध्यमवर्गीय किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता एक साधारण किसान हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, संघर्ष और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। एक छोटे से गांव में रहकर इतनी बड़ी उपाधि हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
आयोग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 5 नवंबर को हुए साक्षात्कार के बाद 13 नवंबर को 8 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई, जिसमें अवधेश कुमार चौधरी का नाम छठे स्थान पर है।
अवधेश के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार, ग्राम सभा और आसपास के पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने घर पहुंचकर और फोन के माध्यम से बधाई संदेश देकर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाओं देने वालों में पूर्व प्रधान एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामनरायन यादव, रामललित मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, कन्हैया लाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, डॉ चंद्र शेखर गुप्ता, पूर्व प्रधान सौरहां राजदेव यादव एवं पत्रकार सुबास चंद यादव सहित क्षेत्र सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
लोगों ने कहा कि यह सिर्फ अवधेश चौधरी की नहीं, बल्कि पूरे गांव और गरीब किसान परिवार की मेहनत की जीत है। अवधेश जी इस पिछड़े क्षेत्र के नाम एवं सम्मान बढ़ाया है।



