महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे कर लिया आशीर्वाद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
ग्राम पंचायत नौसागर में प्राथमिक विद्यालय प्रथम के निकट स्थित छठ घाट पर आयोजित छठ पूजा के पावन अवसर पर छठ व्रती माताओं एवं बहनों, मेले में आए हुए श्रद्धालुओं तथा दुकानदार भाइयों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती सरिता देवी पत्नी अमरसिंह द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराई गईं आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने उत्साह से अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। कस्बे के पोखरे के जल में खड़े होकर व्रतियों ने अर्घ्य देने की प्रक्रिया को पूरा किया और छठ मैय्या से मनौतियां मांगी। सूर्यास्त होने से पहले ही पोखरे पर श्रद्धालु अपने परिजनों व छोटे छोटे बच्चों के साथ पहुंचने शुरू हो गए थे। विधि-विधान के साथ पूजा की थाली में प्रसाद व फल लेकर व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। जैसे-जैसे सूर्यास्त होता रहा व्रतियों ने उसी तरफ सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया। व्रतियों द्वारा खरना के बाद यह पहला अर्घ्य दिया गया। सोमवार को उदयचलगामी सूर्य को दूसरा व अंतिम अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी और इसके साथ छठ पर्व का समापन हो जाएगा। नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जाता है,चार दिन तक श्रद्धालुओं द्वारा छठ मैय्या की पूजा अर्चना की जाती है। अर्घ्य के समय सूर्यदेव को दूध और गंगाजल अर्पित करते हैं। साथ ही प्रसाद से भरे सूप से छठी मैया की पूजा की जाती है। दीपक जलाकर सूर्यदेव और छठी मईया की आरती करते हुए गीत गाया जाता है और व्रत कथा सुनी जाती है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ व जीआरपी के सुरक्षा कर्मियों ने रेलवे ट्रैक के मद्देनजर मुसतैद दिखे तो घाट पर स्काउट्स के कैडेट व स्थानीय पुलिस तैनात रहीं।
सहायोंग में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों में अरुन कुमार, शत्रुघ्न सिंह, पियारे, राजाराम, रुआब अली, सोनू , विक्रम, अनिल कुमार, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सतीश प्रजापति, इंद्रेश कुमार, जितेंद्र प्रजापति, संतोष कुमार, अरविंद यादव, अजय मौर्या, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव एवं पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे



