उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 छठ घाटों पर मुस्तैद रहे एन सी सी कैडेट्स, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में निभाई अहम भूमिका।

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 102 यू पी बी एन, एन सी सी गोरखपुर के कैडेट्स ने आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर के विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासन के साथ मिलकर सराहनीय योगदान दिया। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर के एस डी/एस डब्ल्यू कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार शर्मा (ए एन ओ) के निर्देशन में नगर के सभी 11 छठ घाटों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

नगर पंचायत द्वारा जारी घाटों की सूची के अनुसार कैडेट्स की तैनाती श्री दुर्गा मंदिर पोखरा, प्रेम पोखरा, बनकटी सीएचसी अस्पताल के पास पोखरा, हरदी डाली, ढोढापुर, फूलवरिया, सतवड़िया-सिधवारी, फूलमती माता मंदिर फरेन्दा खुर्द, परशुरामपुर स्थित कॉलेज के पीछे, रतनपुर शिव मंदिर तथा मुजौलिया सहित सभी 11 घाटों पर की गई।

इस दौरान एन सी सी कैडेट्स ने भीड़ नियंत्रण, महिला व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सहायता, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय सहयोग किया। पर्व के दौरान कैडेट्स पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे।

ड्यूटी में सानिया, अनूप कुमार, अभिषेक यादव, शिव संत, निरंजन साहनी, दित्या सहानी, सूरज, सतीश कुमार, काजल, काजल यादव, ममता सिंह, संगम चतुर्वेदी, चंद्रेश भारती, अभिषेक सहित अन्य एन सी सी कैडेट्स मौजूद रहे।

कैडेट्स के इस अनुशासित एवं सेवाभावी कार्य की स्थानीय प्रशासन ने सराहना की। उनके योगदान से छठ महापर्व के दौरान घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने में मदद मिली।

Related Articles

Back to top button