उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुरन्दरपुर थाना प्रभारी ने छठ घाट का‌ किया निरीक्षण।

दैनिक स्वाभिमान जागरण, संवाददाता, पुरन्दरपुर महराजगंज।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राज मंदिर खुर्द बरगदही में स्थित मानसरोवर पोखरे पर आगामी छठ पूजा को लेकर तैयारियों के मद्देनजर थाना प्रभारी पुरन्दरपुर द्वारा छठ घाट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर रहेगा।

जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी मोनु प्रजापति ,रविंद्र यादव,लालचन गुप्ता ,रामानंद यादव ,इंगलेश चौरसिया डॉ घनश्याम पाठक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button