उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

धानी क्षेत्र में किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत, एक घायल। 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
  1. गोरखपुर के ग्राम खड़खड़िया टोला अमवा निवासी 15 वर्षीय दिव्यांशु पुत्र गणेश यादव की करंट लगने से मौत हो गई साथ ही उसी गांव के राजन यादव पुत्र भजन यादव घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दिव्यांशु और राजन यादव धानी बाजार महराजगंज के सिकंदराजीतपुर स्थित इंदू पैलेस मैं डेकोरेशन का काम करने आए थे इसी दौरन वह बिजली के खंभे जिसमें करंट उतर रहा था, की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही उन्हे स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया, वहीं राजन का इलाज चल रहा है।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दिव्यांशु अपने भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
इस संबंध में जानकारी करने पर ढाणी चौकी इंचार्ज आलोक राय ने बताया की की शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है, इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!