उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

यम द्वितीया पर कायस्थ समाज ने विधि-विधान से किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन।

कलम-दवात की पूजा कर समाज के लोगों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।

फरेन्दा तहसील क्षेत्र एवं नगर पंचायत आनन्दनगर में यम द्वितीया और भैया दूज का पर्व कायस्थ समाज ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही कलम-दवात का पूजन कर भगवान के समक्ष अपने वर्षभर के लेखा-जोखा का प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण किया और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की।

 

मान्यता के अनुसार भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मांड में जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसी आस्था के साथ कायस्थ समाज में यम द्वितीया के दिन कलम और दवात की पूजा का विशेष महत्व है। समाज के लोग दीपावली के अगले दिन लेखन कार्य से विराम रखते हैं और यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त का पूजन करने के बाद ही पुनः कलम चलाने की परंपरा का निर्वहन करते हैं।

 

आनन्दनगर में आयोजित पूजन कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान एडवोकेट सुधेश मोहन श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश रंजन, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, ऋषिमुनि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, युवराज श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, लालबहादुर श्रीवास्तव, सरवन श्रीवास्तव, अजय किशोर श्रीवास्तव, सगुण श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button