LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्कार्पियो हड़पने का आरोप, ग्राम प्रधान के खिलाफ एसपी से शिकायत

ग्राम प्रधान ने कहा - उनकी सहमति से मैं वाहन पर चलता था, अब हमारी छवि खराब कर रहे हैँ

पीड़ित ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर वाहन जब्त करने की मांग की

प्रधान ने आरोपों को बताया छवि धूमिल करने की साजिश. शिकायतकर्ता की सहमति से मैं वाहन पर चलता था 

चौकी प्रभारी ने कहा – शिकायत मिली है, वाहन संबंधित के कब्जे से बरामद किया जाएगा 
स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव के ग्राम प्रधान संजीव कुमार पर गांव के ही एक व्यक्ति ने स्कार्पियो गाड़ी हड़पने और भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देवरिया से शिकायत कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने और वाहन के संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, स्कार्पियो (यूपी 52 एएल 0009) को जून 2016 में एक नौकरीपेशा व्यक्ति ने बैंक से ऋण लेकर खरीदा था। आरोप है कि ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने कुछ दिनों में ऋण की रकम चुकाकर गाड़ी अपने नाम कराने का भरोसा दिया था। वर्ष 2021 में इस संबंध में नोटरी शपथपत्र के माध्यम से एग्रीमेंट भी कराया गया, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान लगातार वाहन का उपयोग करते रहे।

पीड़ित ने 28 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक और एक फरवरी 2026 को लार थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। आईजीआरएस शिकायत की जांच के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष को भेजी गई आख्या में कथित तौर पर संजीव कुमार ने दो महीने के भीतर पूरी रकम भुगतान करने की बात कही थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं होने पर पीड़ित ने 10 नवंबर 2026 को वाहन जब्त कराने के लिए आवेदन दिया। उसने वाहन की बरामदगी को शिकायत के आधार पर दर्ज करने और धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा जब हम दोनों में अच्छे संबंध थे तो उनकी सहमति से मैं वाहन पर चलता था। 

, खरवनिया चौकी प्रभारी नवीन राहुल राव ने बताया कि शिकायत मिली है। वाहन शीघ्र ही कब्जेदार से बरामद किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button