उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फरेंदा जंगल से सागौन की लकड़ी चोरी, वन विभाग ने 5 कि.मी. पीछा कर पिकअप पकड़ी

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा, महराजगंज।

फरेंदा रेंज के जंगल से सागौन की बेशकीमती लकड़ी की चोरी का मामला सामने आया है। वन तस्कर दिन-दहाड़े पिकअप संख्या UP 53 80981 से सागौन की लकड़ी लादकर चोरी से ले जा रहे थे। इसकी गुप्त सूचना वन विभाग को मिली, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर लगभग 5 किलोमीटर तक पीछा कर गौघाट के पास गाड़ी को पकड़ लिया।

 

घटना 13 नवंबर की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरेंदा जंगल से सागौन की लकड़ी काटकर पिकअप से बाहर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही फरेंदा रेंज के रेंजर सुशील कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने जंगल के बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर घेराबंदी कर दी।

 

रेंजर सुशील कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विज्ञप्त के दौरान जैसे ही पिकअप आती दिखाई दी, वन विभाग की टीम ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन तस्कर गाड़ी लेकर भागने लगे। वन टीम ने हिम्मत दिखाते हुए जंगल के कच्चे-पक्के रास्तों से करीब 5 किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा किया और गौघाट के पास उसे घेरकर पकड़ लिया। मौके पर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए, लेकिन गाड़ी और उस पर लदी सागौन की लकड़ी बरामद कर ली गई।

 

वन विभाग ने गाड़ी और लकड़ी दोनों को जब्त कर फरेंदा रेंज कार्यालय ले आया है। रेंजर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।

पर्यावरण को भारी नुकसान, सरकार को को रही इस प्रकार की चोरियों से लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है।

Related Articles

Back to top button