उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सख्त।

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। सभी चार्ज अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस अवधि में अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि स्वगणना जितनी प्रभावी और व्यापक होगी, जनगणना का कार्य उतना ही सुगम होगा तथा इससे सही, सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र में भ्रमण करने तथा प्रगणकों को सक्रिय करते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वगणना के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पत्रकारों सहित विभिन्न प्रभावशाली समूहों के साथ अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार बैठक कर उनका सहयोग लेने के निर्देश दिए। जिला प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता संबंधी प्रचार सामग्री प्रदर्शित कराने को कहा। उन्होंने सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों में जनगणना संबंधी कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि कायों की नियमित निगरानी, समन्वय एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जा सके। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने स्वगणना की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार ने जनगणना की आगामी प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए जनगणना आयुक्त एवं निदेशक, जनगणना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने तथा पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों, सार्वजनिक कार्यालयों एवं अन्य कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी व्यापारियों, उद्यमियों,अधिवक्ताओं, पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button