LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शादी का झांसा देकर नाबालिग दलित किशोरी से यौन शोषण!

मईल पुलिस से दो दिन पूर्व की गई शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के एक गाँव में शादी का झांसा देकर अपनी पड़ोसी नाबालिग 14 वर्षीय किशोरी से एक युवक द्वारा यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। धोखा मिलने के बाद पीड़ित किशोरी ने दो दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पड़ोस की एक गरीब नाबालिग किशोरी भोजन आदि घरेलू कार्य करने के लिए युवक के घर जाती थी।युवक की नीयत नाबालिग किशोरी के प्रति खराब हो गई और वह उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। युवक द्वारा नाबालिग किशोरी का यौन शोषण किया जाने लगा। बीते शारदीय नवरात्र के समय युवक ने अपनी शादी कहीं अन्यत्र कर लिया। युवक की शादी के बाद किशोरी को अपने साथ धोखा होने का एहसास हुआ। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किया है।

इस संबंध में ज़ब हमारे संवाददाता ने भागलपुर के चौकी प्रभारी से बात की तो चौकी इंचार्ज अजय राय ने बताया कि यहां लोग पहले पंचायत कराते हैं, और जब बात नहीं बनती है तब चौकी या थाना पर जाते हैं। इस तरह का मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है, अभी थाना से बाहर हूं,आने के बाद पता करता हूं।

Related Articles

Back to top button