उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

छठ पूजा महापर्व की तैयारियां जोरों पर, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया घाटों की व्यवस्था देखी। 

ठाकुर द्वारा और शिवालय पोखरे पर छठ पूजा की भव्य तैयारी, चेंजिंग रूम से LED तक की सुविधा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महाराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से युद्धस्तर पर चल रही हैं। नगर पंचायत स्थित ठाकुर द्वारा पोखरे एवं शिवालय पोखरे पर छठ घाट की साफ-सफाई, चूना पुताई और वेदी निर्माण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। बताते चलें कि इन दोनों पोखरों पर प्रतिवर्ष सैकड़ों व्रती महिलाएं डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा-अर्चना करती हैं।

शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दोनों छठ पूजा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि

नगर पंचायत में स्थित दोनों घाटों पर बेहतर साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश की पूरी व्यवस्था कराई गई है। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए एलईडी स्क्रीन की सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देश में समस्त नगर पंचायतों को आदेशित किया गया है कि छठ पूजा का कार्यक्रम बेहतर ढंग से हो, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने समस्त नगर वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दी l वहीं अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया कि कोई भी धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होता है। श्रद्धालु महिलाओं की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर चेंजिंग रूम, शौचालय एवं पीने के स्वच्छ पानी का प्रबंध किया गया है। हमारा प्रयास है कि यह आयोजन भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

इस दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, तौलन चौरसिया, सनी रैना, अनिल मणि, राजन चौरसिया, नगर कर्मचारी कासिम,सागर कन्नौजिया, दीपक विश्वकर्मा सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button