साइबर ठगी के शिकार हुए खाता धारक, बैंक एकाउंट से उड़ा लिए पैसे
सावधान ! सावधान!! सावधान !!!

साइबर ठगी के शिकार हुए कई खाताधारक, बैंक एकाउंट से उड़ा लिए पैसे
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को साइबर ठगों ने लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल लिए। साइबर ठगो के निशाने पर आंगन वाणी कर्त्रिया रहीं। उन्हीं के सहारे साइबर ठगो ने लोगों के खाते से पैसे निकाले हैं।
पहला मामला लार थाना क्षेत्र के चोर डीहा गांव के योगेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू का सामने आया। उनके परिवार के एक व्यक्ति के खाते से 98 हजार उड़ा दिया गया है। नौकरी के लिए वेरी फिकेशन, के वाई सी अपडेट आदि के नामों पर लोगों से ओ पी टी मांग कर खातों से धन आहरण किया गया।
दरअसल कल आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों की ऑन लाइन मीटिंग हो रही थी, किसी ने ऑन लाइन की हैंग कर बारी बारी से कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ बताने लगा। उसके बाद उन कार्यकत्रियों के माध्यम से उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले लाभार्थी से खाते पैसा भेजने के लिए पैसे डलवाए और जो लोग उनके कहने पर अपने खाते अपडेट किए उनके खाते से रकम साफ करते हुए। पूरे क्षेत्र में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आई हैं। चोर डीहा में योगेंद्र यादव के घर के खाते से 98 हजार , राम नगर में आश्मा खातून पत्नी अली अशगर के खाते से 26 हजार पांच सौ, इसी प्रकार कई लोग साइबर ठगी के शिकार हुए हैं।
स्वाभिमान जागरण की अपील
अगर आपके या आप के किसी परिचित के साथ किसी साइबर फ्रॉड की घटना हुई हो तो तुरंत ही नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवानी है। हेल्पलाइन नंबर पर आपको अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड के बारे में पूरी जानकारी देनी है अपने बारे में पूरी जानकारी देनी है. इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाती है और आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाता है. आपकी शिकायत के बाद तुरंत ही उस ट्रांजैक्शन को ब्लॉक करने की प्रक्रिया कर दी जाती है. यदि आप के किसी भी परिचित के साथ ऐसा हुआ हो तो तुरंत 1930 का प्रयोग करें।



