दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरभि मिश्रा का दूसरे जिले में तबादला हो गया है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उनका ट्रांसफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरभि मिश्रा को जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत भारतभारी का प्रशासकीय अधिकारी बनाकर भेजा गया है।उनके स्थान पर पंकज कुमार को बृजमनगंज का नया ईओ नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि पंकज कुमार अभी तक नगर पंचायत मेंहदावल में कार्यरत थे।
तबादले की खबर सुनकर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कहा कि सुरभि मिश्रा जैसी अधिकारी के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात रही। कर्मचारियों ने उनके सरल व्यवहार और ईमानदार कार्यशैली को याद करते हुए नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

