खखरेडू फतेहपुर विकास खंड धाता के ग्राम सभा रुहेल्लापुर में आज स्व धर्मराज की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें स्व धर्मराज के पुत्र महेंद्र कुमार व अजय पासवान के द्वारा गांव व क्षेत्रीय गरीब असहाय, बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को कम्बल वितरित किया गया।
इस अवसर पर अजय पासवान ने बताया कि आज ही के दिन मेरे पिता स्वर्गीय धर्मराज पूर्व प्रधान का निधन हुआ था इसलिए आज के दिन उनकी 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई है। पुण्यतिथि पर गांव व क्षेत्रीय गांव के गरीब विधवा, असहाय बुजुर्ग लगभग 160 कम्बल व मिष्ठान्न वितरित किया गया।
इस अवसर पर भुल्लू बाबा, मुन्ना लाल, ओम प्रकाश प्रधान, राम सुमेर फौजी , रामहित, अंकित कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें।

