दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में गुरुवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की पहल पर आयोजित यह रोजगार मेला प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलते हैं तथा उनके आर्थिक विकास और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा 2000 से अधिक रिक्त पदों के लिए स्टॉल लगाए गए थे। मेले में लगभग 5000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 50 से अधिक युवाओं का मौके पर ही चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। बीएड की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि कंचन, आरफा एवं अन्नू त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन दयाल वर्मा ने किया।
इस दौरान डॉ. नईम, डॉ. कृष्ण कुमार, वंशदीप मौर्य, विंध्याचल चौरसिया, डॉ. मुरलीधर जायसवाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अभिमन्यु शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. पुष्पा पांडेय, अरुण सिंह, केपी सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह, कमलेश यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

