मतदाता सूची में युवाओं और महिलाओं के नाम शत-प्रतिशत दर्ज कराने को जिलाधिकारी ने दिया जोर।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इसके बाद विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की, कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराने में सहयोग करें। उन्होंने महिला मतदाताओं का नाम भी शत-प्रतिशत शामिल कराने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों से अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने और बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए फार्म-8 भरकर समय से जमा करें। इससे त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।