बैकला बाबा मेले से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

उत्तर प्रदेश फतेहपुर

 

खखरेरु, फतेहपुर। थाना खखरेरु क्षेत्र के बैरी गांव में लगे बैकला बाबा मेले से एक मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बाइक बरामद कराने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित जिया उल्ला खान पुत्र राहत उल्ला खान निवासी गाजीपुर, थाना किशनपुर ने बताया कि वह 24 नवम्बर को बैकला बाबा का मेला देखने गया था। मेला देखने के दौरान उसने अपनी बाइक हीरो होंडा स्पलेंडर नंबर UP71N5083 को मेला के बाहर खड़ी किया था।

मेला देखने के बाद जब वह अपनी खड़ी बाइक के पास पहुंचा तो वहां बाइक नहीं थी। उसने मेले में इधर-उधर काफी खोजबीन की, लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी बाइक न मिलने पर उसे चोरी होने का अंदेशा हुआ।

इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। वहीं चौकी प्रभारी प्रशान्त मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा ने बताया की तहरीर प्राप्त हुई है