उत्तर प्रदेशफतेहपुर

पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक घायल; आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला और उसके पुत्र को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

पीड़िता संगीता देवी पत्नी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम (26 मार्च) वह अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष की एक महिला ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विपक्षी पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और मोनू, धौकल, अजीत तथा एक अन्य महिला ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे पीड़िता के पुत्र को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!