सेवा संकल्प अभियान में विशाल जनसभा का हुआ आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा, महराजगंज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को फरेंदा के अंबेडकर तिराहे पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा नेता राजेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सहभागिता रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जनसभा में उपस्थित होकर सेवा और विकास के संकल्प को मजबूती प्रदान करने आभार व्यक्त किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह, आशीष जायसवाल, शुभम अग्रहरि, आकाश व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



