उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

 ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आनंद नगर में नमामि भारतम्’ एवं ‘वंदे मातरम्’ गायन तथा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

कार्यक्रम के अधिकारी श्रीमान सत्येंद्र जी, प्रान्त ग्राम विकास संयोजक, गोरक्ष प्रान्त ने अपने उद्बोधन में ‘वंदे मातरम्’ के उद्देश्य एवं महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम, श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यबोध एवं सेवा भावना अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने विद्या भारती के ध्येय वाक्य “शिक्षार्थ आएँ, सेवार्थ जाएँ” की भावना को स्पष्ट करते हुए कहा कि विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री राहुल जी, जिला प्रचारक, नौतनवा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य  गोविन्द कुमार चतुर्वेदी ने , अतिथियों, के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं सेवा भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!