ऋतिक गोयल ने नीट पीजी में आल इंडिया रैंक में हासिल की 8000 वीं रैंक, बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज बृजमनगंज नगर पंचायत के ऋतिक गोयल ने अपने प्रथम प्रयास में नीट-पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया 8000वीं रैंक हासिल कर इस क्षेत्र सहित महराजगंज जनपद का मान बढ़ाया है। ऋतिक गोयल मूल रूप से बृजमनगंज महाराजगंज के निवासी है । इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिद्धार्थनगर सेंटजेवियर स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आर डी मेडिकल कॉलेज, अयोध्या से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी 2025में पूरी की और तुरन्त किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ कार्यरत रहे। कार्य के दौरान उन्होंने नीट-पीजी की तैयारी करते रहे और वर्तमान में आल इंडिया रैंक 8000वी प्राप्त की। ऋतिक गोयल के पिता के पिता नटवर कुमार गोयल एक प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्ति हैं इसके एक व्यवसायी हैं जबकि उनकी मां छबि गोयल धार्मिक गृहिणी हैं। पुत्र की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सदस्य योगेंद्र यादव, वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चंद्र शेखर, सपा नेता मदन गोपाल यादव, लोकप्रिय प्रधान सौरहां, एवं मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता पूर्व प्रधान सौरहां राजदेव यादव, कोटेदार संघ अध्यक्ष विष्णु जायसवाल पत्रकार एवं शिक्षक सुबाष चंद यादव सहित क्षेत्र के लोगों ने ऋतिक गोयल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


