चित्रकूट में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

चित्रकूट रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 30 तारीख को हमारे सहकारिता विभाग को भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान करने का आह्वान किया गया है। ये कार्य आप लोगो स्वेच्छा पर निर्धारित है हमारे विभाग के मुखिया और मार्गदर्शक ARCS श्री प्रकाश उपाध्याय जी और IFFCO प्रतिनिधि श्री राजवीर जी पूरे उत्साह के साथ हम सभी का हौसला बढ़ा रहे हैं। श्री प्रकाश उपाध्याय जी खुद कई बार रक्तदान कर चुके हैं और समाज के प्रति अपनी इस जिम्मेदारी को हमेशा निभाते आए हैं। उनके इस जज्बे से प्रेरणा लेकर हम सभी को आगे आना चाहिए।
भ्रांतियों को दूर करें, सच को अपनाएं
कुछ लोगों के मन में यह गलतफहमी होती है कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है या कमजोरी आती है। यह पूरी तरह से एक भ्रांति अफवाह है। वैज्ञानिक और चिकित्सीय रूप से यह प्रमाणित है रक्तदान करने से शरीर में रक्त घटता नहीं है, बल्कि कुछ ही दिनों में नया और स्वस्थ रक्त बनकर तैयार हो जाता है।
इससे हमारे स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता, बल्कि हम और बेहतर महसूस करते हैं।आपका यह एक यूनिट रक्त, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।
स्वैच्छिक योगदान और सम्मान
यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है।यदि आपकी इच्छा है और आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, तो इस महादान का हिस्सा जरूर बनें। इस सराहनीय और मानवीय कार्य के लिए माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक प्रशस्ति/प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो आपकी इस सेवा का प्रतीक होगासहकारिता विभाग हमेशा से जनहित के कार्यों में अग्रणी रहा है। आइए, इस बार भी अपनी एकजुटता और सेवा भावना का परिचय दें। सभी सम्मानित सचिवों और समस्त कर्मचारी साथियों से विनम्र अपील और आह्वान है कि 30 तारीख को आयोजित होने वाले इस शिविर में भारी संख्या में पहुंचें।
