मनु जी महाराज के सानिध्य में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे अंगवस्त्र और फल, किया पौधरोपण।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा, महराजगंज।

नगर में ग्रामसभा सेखुई के गौरव एवं परम पूज्य मनु जी महाराज के आगमन पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा। इस अवसर पर विधानसभा नेता राजेश जायसवाल ने महाराज जी के साथ माता लेहड़ा वाली के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद पूज्य महाराज जी के सानिध्य में वार्ड नंबर-04 गनेशपुर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां निवास कर रहे बुजुर्गों को अंगवस्त्र एवं फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। साथ ही उनके साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के पश्चात राजेश जायसवाल के आवास पर पूज्य मनु जी महाराज का पूरे परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजेश जायसवाल ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी है। उनका सम्मान करना तथा उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने ईश्वर से वृद्धाश्रम में निवास कर रहे सभी बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।