बेसिक शिक्षा के दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, मुख्य अतिथि राजेश जायसवाल ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज शिक्षा

*प्रतिवर्ष होता है यह कार्यक्रम बच्चों को मिलती है सुविधा।*

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा, महराजगंज।

नगर के वार्ड संख्या 18 स्थित लोहिया मार्केट के प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा नेता राजेश जायसवाल सम्मिलित हुए।

 

इस अवसर पर राजेश जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथियों एवं शिक्षकों को संबोधित किया तथा दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकगण का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के हित में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए सरकार एवं बेसिक शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उचित संसाधन, सहयोग और प्रोत्साहन उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।