उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बार एसोसिएशन ने तहसीलदार से मिलकर पेशकार को हटाने की मांग।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

तहसीलदार के पेशकार के स्थानांतरण का मामला शांत नहीं हो रहा।बार एसोसिएशन के महामंत्री ने पेशकार के स्थानांतरण के लिये प्रस्ताव की कापी तहसीलदार सौप कर शीध्र हटाने की मांग की।महामंत्री ने कहा कि अगर पेशकार को नहीं हटाया गया तो अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा।

बता दे कि तहसील बार एसोसिएशन निचलौल ने संघ हाल मे बैठक कर तहसीलदार के पेशकार रामेश्वरम ओझा को हटाने के लिये प्रस्ताव पारित किया था।प्रस्ताव की कापी तहसीलदार अमित कुमार सिंह को बार एसोसिएशन के महामंत्री विजय तिवारी ने सौपते हुये कहा कि पेशकार विधि विरुद्ध कार्यों मे संलिप्त है जिसके कारण संघ उनके क्रिया कलापों से काफी अंसतुष्ट है ।उनका स्थानांतरण एक वर्ष पूर्व भी हो चुका है।लेकिन यही जमे हुये है।तथा तीन वर्ष का कार्यकाल भी पूरा कर लिये है।उनका अविलंब स्थानांतरण कर दिया जाये।अगर स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से भेट कर पेशकार को हटाने की मांग करेगा।इस दौरान अध्यक्ष संगम पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, नवीन मिश्रा,अरविंद मिश्रा,दीनानाथ चौधरी,मनोज राय,हरिश्चंद्र पाण्डेय, मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!