सीओ निचलौल ने ठूठीबारी थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी निचलौल ने रविवार को थाना ठूठीबारी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाने के अभिलेखों एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए जनसुनवाई, प्राप्त प्रार्थना पत्रों और लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इसके बाद उपनिरीक्षकों, विवेचकों, बीट बीपीओ और ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें यक्ष ऐप के माध्यम से गांवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने रात्रि गश्त और चेकिंग बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पुलिस कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



