उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सुभाष चंद्र बोस विद्यालय का किया निरीक्षण।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल आकार ले रही है। गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माणाधीन सुभाष चंद्र बोस इंटरमीडिएट आवासीय विद्यालय का कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विद्यालय परिसर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए 10 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है और अब तक करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। विद्यालय में अगले शिक्षण सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button