उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुष्कर्म और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार।

पुरंदरपुर पुलिस ने गुजरपुरवा ओवर ब्रिज के पास से किया गिरफ्तार, नौतनवा थाने में भी दर्ज मुकदमा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और मार पीट से संबंधित मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गुजरपूर्वा ओवर ब्रिज के पास से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललाइन पैसा निवासी विशाल यादव उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई । पीड़िता के लिखित तहरीर पर विशाल यादव के खिलाफ पुरंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था । मामले में उसकी तलाश जारी थी, इसी क्रम में पुरंदरपुर पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर जनार्दन चौधरी, कांस्टेबल सूरज यादव और रणविजय चौहान ने कार्रवाई करते हुए उसे 11:00 बजे गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध नौतनवा थाने में भी मुकदमा पंजीकृत है, गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुंरदरपुर गौरव राय कनौजिया ने बताया कि उक्त आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button