उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फुलवरिया में पोखरे में डूबा व्यक्ति, यस डी आर एफ की टीम तलाश में जुटी।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा ग्राम सभा की घटना।

दैनिक स्वाभिमान जागरण बृजमनगंज, महराजगंज।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवरिया में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति के गांव में मौजूद पोखरे में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। लापता व्यक्ति की पहचान प्रकाश गौड़ पुत्र रामदास, निवासी ग्राम फुलवरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार रात करीब 7 बजे गांव के पोखरे में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बृजमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रकाश गौड़ का पैर फिसलने की वजह से वे पोखरे में गिर गए और डूब गए। घटना के बाद से उनकी तलाश जारी है।

सुबह से ही यस डी आर एफ की टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। पोखरे में उनकी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल प्रकाश गौड़ का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है। घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग उनके मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button